CALCULATING GOAT BREED PERCENTAGES IN OFFSPRING (Hindi)। बकरियो के नस्ल की शुद्धता कैसे जांचे ।


CALCULATING GOAT BREED PERCENTAGES IN OFFSPRING (Hindi)

नमस्कार दोस्तो,
Goat Farming व्यवसाय में बकरियो के नस्लका योग्य चयन काफी महत्वपूर्ण होता है, बकरियो के नस्ल को इंग्लिश में "Goat Breed" कहते है। इन goat breed की अपनी अपनी विशेषता होती है। भारत मे लगभग 28 Goat Breed रजिस्टर है।
www.goatfarming.ooo
Importance Of Goat Breed । बकरियो का नस्ल का महत्व।

अलग अलग Breed की Goats के अलग अलग विशेषताए और गुणधर्म होते हैं। भारत मे निम्नलिखित जानीमानी नस्ल है।
जमनापारी, बीटल, उस्मानाबादी , सिरोही, ब्लैक बंगाल और अन्य ये मुख्य कुछ नस्ल है जों काफी चर्चित है। बकरी पालक इन्ही Goat Breed को खरीदना और पालना पसन्द करते है। 
इसका कारण ये है कि उच्च नस्ल की बकरिया अच्छा उत्पादन देने में सक्षम होती है, जिससे अधिक मुनाफा हो सकता है।

Why Only High Breed Goats । उच्च नस्ल की बकरिया ही क्यों ।

जिस तरह हम कोई भी चीज खरीदते समय Origional की मांग करते है , देखते परखते है जब हम उस चीज के गुणवत्ता से पूर्णतः संतुष्ट होते है , तभी हम वो चीज खरीदते है। 
इसीतरह बकरीपालन व्यवसाय में भी, High Goat Breed का चयन काफी महत्व होता है। क्योकि आमतौर पर शुद्ध नस्ल यानी Pure Breed Goat मिलना काफी कठिन हो गया है। क्योकि ग्रामीण क्षेत्र में बकरी पालन व्यवसाय में अलग अलग नस्ल की बकरियो को साथ मे चराये जाना जिसके चलते अलग अलग Breed नस्ल के बकरियो का आपस मे प्रजनन करना इसकारण Goat Breed Purity में कमी आयी है। भारत मे कुछ ही ऐसी जगह और नस्ल है जो आज भी 100% Pure Goat Breed है। लेकिन उन्हें ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता है।

Goat Breed Purity । बकरियो की उच्च नस्ल कैसे जाने।

दोस्तो, जैसे जैसे बकरी पालन व्यवसाय खेती पूरक व्यवसाय से मुख्य व्यवसाय बनने जारहा है, वैसे वैसे बकरी पालन व्यवसाय ये काफी आधुनिक और चिकिस्तक पद्धतिसे किया जारहा है। Goat Breed Selection करते समय आजकल बकरी पालक Goat Breed Purity की तरफ यानी बकरियोके शुद्ध नस्ल की तरफ भी ध्यान देने लगे है।
आपके मन मे ये सवाल आया होगा कि शुद्ध नस्ल की बकरिया (Pure Goat Breed) कैसे पहचाने। तो दोस्तो आज इस पोस्ट में मैं आपको Pure Goat Breed कैसे पहचानते या फिर बकरियो के नस्ल की शुद्धता कैसे मापते है ये बताने वाला हूँ।

How To Check Goat Breed Purity । बकरियो की उच्च नस्ल कैसे जाने।

दोस्तो आपने व्हाट्स एप्प या फेसबुक या यूट्यूब पर कईबार बकरी बकरो के सेल यानी बिक्री के विज्ञापन में बकरी 100% Pure या बकरा 100% Pure इसतरह के शब्द सुने होंगे। 100% Pure Goat इसका मतलब ये होता है ये जो बकरी या बकरा है ये उस नस्ल का 100% शुद्ध बकरा है। लेकिन दोस्तो एकबात कभीभी ध्यान में रखे कोई कितना भी बोले कि ये Goat 100% Pure Breed है, तो इसबात पे यकीन आसानीसे कतई मत कीजियेगा। क्योकि 100% Pure Breed Goat मिलना इतना दुर्लभ है जितना कि घास की ढेर मेसे सुई ढूंढना। मैं आपको आज Goat Breed Purity जांचने के कुछ तरिके बताता है जिससे आप एक अंदाजा लगा सकते है कि Goat Breed कितने शुद्ध है।
अगर आपने किसी रजिस्टर Farm से 100% Pure Breed Male Goat यानी 100% शुद्ध नस्ल का बकरा खरीदा है तो आप उससे जो बकरिया फलित यानी cross होगी उनसे पैदा होनेवाली नस्ल की purity प्राप्त कर सकते है।

CALCULATING GOAT BREED PERCENTAGES IN OFFSPRING । बकरो बकरियो के नस्ल के शुद्धता कैसे जांचे।

बकरियो के नस्लकी शुद्धता का गणित वैसे काफी जटिल है। मगर हम एकबार इसे अच्छे से समझ ले तो हमे इससे Pure Breed Goat यानी शुद्ध नस्ल के बकरे बकरिया खरीदनें में आसानी होगी।
इस गणितीय सूत्र में आपके पास नर (Male Goat)
100% Pure शुद्ध नस्ल का चाहिए जिसके आधार पर उस 100% Pure Goat Male से जो बकरिया फलित या Cross करेंगे इनदोनो के प्रजनन से जो बच्चे पैदा होंगे उनकी शुद्धता हम जांच सकेंगे।


ये सूत्र अपनाए ।

बकरे और बकरियो का शुद्बता प्रतिशत को मिलाकर उसे 02 से विभाजित करें।
100% Pure Breed बकरा हैं और 50%  Breed बकरी है, दोनो के पेरसेंटेज को मिलाए।

100% बकरा + 50% बकरी
'=150%


अब आये हुवे उत्तर को यानी 150% को 02 (दो) से विभाजित करे।
150 / 2 =75%

यानी 100% प्युरिटी का बकरे और 50% बकरी के प्रजनन से पैदा हानेवाले बच्चे 75% शुद्ध नस्ल के होंगे।

ये कुछ उदाहरण है।

1) 100% Pure Breed बकरा हैं और 75%  Breed बकरी है, दोनो के पेरसेंटेज को मिलाए।
100% बकरा + 75% बकरी
=175%

अब आये हुवे उत्तर को यानी 175% को 02 (दो) से विभाजित करे।
=175% / 2
=87.5%



2) 100% Pure Breed बकरा हैं और 87.5%  Breed बकरी है, दोनो के पेरसेंटेज को मिलाए।
100% बकरा + 87.5% बकरी
=187.5%

अब आये हुवे उत्तर को यानी 187.5% को 02 (दो) से विभाजित करे।
=187.5% / 2
=93.75%


3) 100% Pure Breed बकरा हैं और 93.75%  Breed बकरी है, दोनो के पेरसेंटेज को मिलाए।
100% बकरा + 93.75% बकरी
=193.75%

अब आये हुवे उत्तर को यानी 193.75% को 02 (दो) से विभाजित करे।
=193.75% / 2
=96.87%


अगर आप ऊपर दिए गए गणित को ध्यान से देखे तो जानेंगे कि अगर हम 100% Pure Breed बकरे से 50%, 75%, 87.5%, 93.75% और 96.87% नस्ल की बकरिया फलित करेंगे तो.

50% वाली बकरी हमें 75% शुद्धता
75% वाली बकरी हमे 87.5% शुद्धता
87.5% वाली बकरी हमे 93.75% शुद्धता
93.75% वाली बकरी हमे 96.87% शुद्धता
वाले बच्चे देंगे। मतलब किसी भी ब्रीड का अगर आपके पास 100% Pure Breed नर है तो आप उससे उसी नस्ल की कम प्यूरिटी की बकरियो से मेटिंग या प्रजनन करके बकरियो की शुद्ध नस्ल हासिल कर सकते है। 

ये तो होगयी 100% शुद्ध नस्ल के बकरे से बकरियो के प्रजनन के बारे में जानकारी, मगर जब बकरा और बकरी दोनो क्रॉस ब्रीड है। तो उनसे पैदा होनेवाली नस्ल की Goat Purity कैसे निकलेगी।
तो दोस्तो नीचे दिगयीं गणित को अच्छे से समझे।

CALCULATING CROSS BREED GOAT PERCENTAGES IN OFFSPRING


अगर बकरा और बकरी दोनो मिश्र ब्रीड है यानी Cross Breed Goat है। तो उनके लिए ये सूत्र आजमाना चाहिए।

1) Male Goat और Femal Goat के ब्रीड की प्यूरिटी देखे।
2) दोनो Male और Female Goat Breed को आधा करे । यानी 2 से विभाजित करे।
3) आनेवाले उत्तर को जोड़े, यह आपके Goats से उत्पादित बच्चो की नस्ल की शुद्धता होगी।

उदाहरण:
आपके पास 75% Beetal Male Goat है, और 25% Boer Female Goat है।

अब 75% Beetal Male Goat को और 25% Boer Female Goat 02 से विभाजित करे।
75%  / 2 = 37.5%
25% / 2 = 12.5%

अब 37.5% + 12.5% = 50%
यानी 75% Beetal Male Goat को और 25% Boer Female Goat के प्रजनन से पैदा हानेवाला बच्चा ये 50% Beetal और 50% Boar Breed का होगा। :

CALCULATING GOAT BREED PERCENTAGES IN OFFSPRING (Hindi)। बकरियो के नस्ल की शुद्धता कैसे जांचे । CALCULATING GOAT BREED PERCENTAGES IN OFFSPRING (Hindi)। बकरियो के नस्ल की शुद्धता कैसे जांचे । Reviewed by Nitesh S Khandare on December 01, 2018 Rating: 5

1 comment:

  1. Very useful information for me thanks alot sir.please send some more information about the goat farming .as...how we can earn more specifically in East UP where green grass is not available sufficiently.

    ReplyDelete

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.