What is "Goat Deworming " (Hindi)

What is "Goat Deworming " (Hindi)

https://www.goatfarming.ooo/2018/08/what-is-goat-deworming-hindi.html
what is goat deworing

नमस्कार दोस्तों,
        आप सभी का स्वागात है I दोस्तों अगर आप बकरी पालन व्यवसाय कर रहे होंगे तो आपने बकरियों को “Goat Deworming” करना ये शब्द बार बार सुना होंगा I जिन भाइयो “Goat Deworming” यानी क्या है ये कैसे की जाती है इन सवालों के जवाब के लिए ही आजका ये लेख है I दोस्तों, जरा हम Goat Deworming इस शब्दका विश्लेषण करते है I Deworming ये शब्द डी और वार्मिंग से मिलकर बना हुवा है , जिसका सीधा अर्थ होता है की जंतनाशक I हम इंसानों से लेकर पशुओ को worm यानी पेट के कीड़े की समस्या होती है I आमतौर इंसानों में बचपन में पेट में कीड़े या worm होने का प्रमाण ज्यादा होता है I

What is Worm (जंत / पेट के किडे क्या है )

      Goat Deworming के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए सबसे पहले हमे इन worm के जीवन चक्र के बारे में जानना आवश्यक है I worm का जीवनचक्र जमीन से लेकर पशुओ के पेट में और फिर जमीन पर खत्म होता है I Worm की उत्पत्ती जमीन में होती है I जब बरसात के मौसम में हरी घास उगती है तो इन worm के लारवा जमीन से निकलकर घास के उपरी छोर पर आते है, जिसे पशु खाते है I इसतरह ये worm पशुओ के शरीर में प्रवेश करते है और वहा बड़े होकर पशुओ व्दारा खाए चारे और अन्न से पोषक नुट्रीशियन और विटामिन चूस लेते है, पशुओ के पेट में प्रजनन करके अंडे देते है, वो अंडे पशुओ के मल के माध्यम से फिर जमीन पर आते है और यही चक्र चलता रहता है I Worm के कारण पशु को नुट्रीशियन और विटामिन की कमी होती है I परिणाम स्वरुप पशु चाहे कितना भी खाए वो कमजोर ही दिखता है I
      Goat Deworming के लिए मार्केट में काफी औषध उपलब्ध है I जिसका इस्तेमाल करके हम इन worm का सफाया कर सकते है I लेकिन दोस्तों पशुओ को ये Deworming की दवाई देने से जितना फायदा होता है उसी तरह नुकसान भी होता है I ज्यादा मात्रा या फिर अनियमित समय में Deworming करने से बकरियों के लीवर पर इसका दुष्परिणाम होता है I इस दुष्परिणाम को रोकने के लिए फिर बकरियों को लीवर को मजबूत करने के लिए लीवर टॉनिक दिया जाता है I दोस्तों अमेरीका, इंग्लैंड और बहोत सारे यूरोपियन देशो में Goat Deworming के इस्तेमाल पर काफी कठिन नियम बनाये है I क्योकी Goat Deworming करने के बाद इस Dewormer का असर बकरियों के शरीर में कुछ दिनों तक रहता है, इस दौरान अगर उस बकरी का दूध याफिर बकरों का मांस खाया जाए तो उस dewormer का कुछ अंश हमारे शरीर में भी जासकते है I

Deworming Goat Naturally

      बकरियों के deworming करने के लिए एक बकरीयोकि उम्र और वजन का प्रमाण लेना काफी महत्वपूर्ण होता है I आमतौर पर बकरी के ३ हफ्ते के उपरवाले बच्चो को Worm का असर दिखता है I इन नवजात बच्चो में ये Worm उनकी माँ के दूध के जरिये प्रवेश करते है I इसलिए कमसे कम १ महीने के उपरवाले बच्चो को deworming करना चाहिए I आप अपने बकरियों को deworming goats naturally यानी नैसर्गिक पद्धतिसे भी जंतनाशक दे सकते है I नैसर्गिक पद्धतिसे बकरीयो को जंतनाशक देना काफी आसान और सुरक्षित होता है I निम पत्ते, कद्दू के बिज से भी बकरियों को पेट के कीड़ो से काफी आराम मिलता है I अधिक जानकारी के लिए निचे दियेगये व्हिडिओ को देखे I


            

Worming Pregnant Goats (गाभिन बकरी को जंतनाशक देना)

      बहोत सारे भाइयो ने मुझे कमेंट्स किया था की गाभिन बकरी को जंतनाशक देना उचित है या नही worming pregnant goats तो दोस्तों जैसा की मैंने आपको पहले ही बताया की deworming से जिनते फायदे होते है उतने ही नुकसान भी हो सकते है I गाभिन बकरियों के लिए मार्केट में बहोत सारे dewormer उपलब्ध है मगर उनका इस्तेमाल सही समय और सही मात्रा में करना होता है I अगर जरूरी मात्रा में गाभिन बकरी को जंतनाशक नही दिया गया तो बकरी का एबॉर्शन हो सकता है I इसीलिए गाभिन बकरी को जंतनाशक देने से पहले पशुचिकिस्तक की सलाह जरुर ले I

Goat Deworming Chart / Schedule


      दोस्तों बकरियों को deworming कब करना चाहीये कितने मात्रा में करना चाहिए इस सबंध में काफी तर्क वितर्क है I आमतौर पर बकरी को deworming करने के लिए निचे दिए गए टिप्स ध्यान से पढ़े I
१)      २ महीने के उपर वाले बकरी के बच्चो को deworming करना चाहिए I
२)      आप अपने बकरियों को खुले में चरा रहे हो तो आपको deworming करना काफी जरूरी है क्योकी स्टाल फीडिंग के बकरियों के मुकाबले खुले में चरनेवाली बकरियों को worm का खतरा अधिक होता है I
३)      बकरियों को तिन महीने में एक बार deworming करना चाहिए I
४)      बकरियों के वजन के अनुपात में ही deworming करना चाहिए I
५)      गाभिन बकरी को deworming करने से पहले पशुचिकिस्तक की राय अवश्य ले I
६)      बीमार बकरीयो को deworming करने से बचे I

७)      deworming करने के एक सप्ताह तक बकरी / बकरे के दूध और मांस का सेवन नकरे I
What is "Goat Deworming " (Hindi) What is "Goat Deworming " (Hindi) Reviewed by Nitesh S Khandare on August 12, 2018 Rating: 5

No comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.