Maharashtra Sheep Breeders Insurance Scheme ।। मेंढपाळ विमा योजना 2019 (Hindi)


मेंढपाळ विमा योजना 2019 (Hindi)

नमस्कार दोस्तो,
महाराष्ट्र शासन और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी शेळी मेढ़ी विकास महामंडळ इनके सौजन्य से पहली बार " मेंढपाळ विमा योजना 2019" की शुरुवात होगयी है। 

Goatfarming.ooo
www.goatfarming.ooo

"मेंढपाळ विमा योजना 2019" विमा योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के भेड चरवाहों को महाराष्ट्र सरकार ने मदत का हात दिया है। महाराष्ट्र में भेड चरवाहों को मराठी में "मेंढपाळ" कहा जाता है। मेंढपाळ करने वालो की पूरी जिंदगी भेड़े चराने में गुजर जाती है, भेड़े चराने के लिए उन्हें काफी दौड़भाग करनी पड़ती है साथ ही अपने घरसे दूरदूर तक भेड़ो को चराने के लिए जाना पड़ता है। आमतौर पर भेड़े चराने के लिए परिवार का मुखिया या नौजवान ही होते है। अगर किसी कारणवश उनकी मृत्यु होगयी तो उनपर निर्भर पुरा परिवार संकट में आजाता है।
इस समस्या से निजात पानेके लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी शेळी मेढ़ी विकास महामंडळ और सामाजिक सुरक्षा योजने ( Social Security Scheme) अंतर्गत वस्त्र आयुक्त, केंद्रीय लोकर विकास मंड़ळ और भारतीय जीवन विमा निगम इनकी संयुक्त उपक्रमद्वारा महाराष्ट्र के भेड चरवाहों के लिए "मेढ़पाळ विमा योजना 2019" (Sheep Breeders Insurance Scheme) की शुरुवात की गयी है। तो दोस्तो आइये जानते है मेंढपाळ विमा योजना 2019 (Hindi) के बारेमे विस्तारसे।


मेंढपाळ विमा योजना 2019 (Hindi) का स्वरूप 

1) मेंढपाळ विमा योजना 2019 योजना का लाभलेने के लिए किसीभी प्रवर्ग के मेढ़पाळ (भेड चरवाहे) पात्र है।


2) मेंढपाळ विमा योजना 2019 योजना का लाभलेने के लिए मेढ़पाळ (भेड चरवाहे) की उम्र 18 से 50 सालके अंदर होनी चाहिए।


3) मेंढपाळ विमा योजना 2019 योजना में प्रीमियम हफ्ता इस तरह है।
a) मेढ़पाळ (भेड चरवाहे) का हिस्सा रु. 80/- प्रतिवर्ष
b) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का हिस्सा रु. 162/- प्रतिवर्ष
c) भारतीय जीवन विमा निगम (LIC) का हिस्सा रु. 100/- प्रतिवर्ष

कुल प्रीमियम प्रति लाभार्थी रु. 342/-
नोट:-रु. 342/- इस प्रीमियम राशिमें रु.12/- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम भी शामिल है।

4) इस योजना में प्रीमियम के रूप में भरे हुवे रु. 80/-किसीभी हालत में वापस नही किये जाएंगी।

5) भारतीय जीवन विमा निगम (LIC) द्वारा मेंढपाळ विमा योजना जारी करने तारीख से अगले वर्ष के कालावधी के लिएही सीमित रहेंगी।

मेंढपाळ विमा योजना 2019 के अंतर्गत मिलनेवाले लाभ।


कायमस्वरूप अपाहिज होनेपे (Permanent Handicap) 
रु. 2,00,000/-

नैसर्गिक मृत्यु के रूपमें रु. 2,00,000/-

अपघात मृत्यु के रूपमें रु. 4,00,000/-

मेंढपाळ विमा योजना 2019 के लिए आवश्यक दस्तावेज।

1) विहित नुमुने में आवेदन
2) पासपोर्ट साइज फोटो
3) अर्जदार और वारसदार के आधारकार्ड की झेरोक्स
4) बैंक पासबुक के झेरोक्स
5) अगर आधार कार्डपर जन्मतिथि न होतो, स्कूल लिव्हिंग सर्टिफिकेट, ग्रामपंचायत जन्म नोंदणी सर्टिफिकेट ये दस्तावेज लगेंगे।
6) सबंधित पशुधन विकास अधिकारी या तलाठी या ग्रामसेवक द्वारा प्रामाणित विहित नमूने में भेड पालक (मेढ़पाळ) होनेका प्रमाणपत्र।

मेंढपाळ विमा योजना 2019 के अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

बीमा योजना का प्रीमियम भरने के लिए नजदीकी ऑफिस का पता जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।


Maharashtra Sheep Breeders Insurance Scheme ।। मेंढपाळ विमा योजना 2019 (Hindi) Maharashtra Sheep Breeders Insurance Scheme ।। मेंढपाळ विमा योजना 2019 (Hindi) Reviewed by Nitesh S Khandare on February 10, 2019 Rating: 5

No comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.