Goat Fodder Seeds Purchase Online


Goat Fodder Seeds Purchase Online.

नमस्कार दोस्तो,
अगर आप Goat Farmer है, या Goat Farming शुरू करना चाहते है उनके लिए आजका ये पोस्ट सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि Goat Farming में बकरियो की चारे की व्यवस्था करना काफी जरूरी होता है। क्योकि 100 मेसे 50% Goat Farming व्यवसाय सिर्फ चारे की कमी के कारण बंद या घाटे में जाते है।
www.goatfarming.ooo


Goat Fodder Seeds Purchase Online.

नव युवक या किसान बकरी पालन व्यवसाय तो बड़े जोर शोर से शुरू करते है मगर अपूरे व्यवस्थापन के कारण बकरी पालन व्यवसाय नुकसान या बंद हो जाते है। बकरी पालन बंद होने का एक प्रमुख कारण होता है, चारा व्यवस्थापन (Feed Management) की कमतरता. क्योकि आप अगर बंदिस्त यानी जगह पर ही रखकर बकरी पालन व्यवसाय (Stallfeed Goat Farming) करते है तो आपको चारा व्यवस्थापन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
बकरी पालन व्यवसाय में चारे के व्यवस्थान करना काफी महत्वपूर्ण होता है। सालभर बकरियो को चारे की पूर्ति करना काफी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने से पहले सालभर चलनेवाले चारे की व्यवस्था करना काफी महत्वपूर्ण होता है।


Goat Fodder Seeds Purchase Online.

आज इसपोस्ट में मैं आपको कुछ ऐसे चारे के बीज (Fodder Seeds) के बारे में बतानेवाला हु जो आपको बकरी पालन व्यवसाय में काफी फायदेमंद साबित हो सकते है। ये Fodder Seed आप online यानी घरबैठे खरीद सकते है।
पशुओ के हरे चारे के दो प्रकार होते है ,  1) Legumes, 2) Non-Legumes.

1) Legumes

जिन हरे चारे के पेड़ को फलिया यानी बीज आती है उन्हें Legumes Fodder यानी फलीदार चारा कहते है।

2) Non-Legumes

जिन हरे चारे के पेड़ को फलिया यानी बीज नही आती है उन्हें Non-Legumes Fodder कहते है।


Goat Fodder Seeds Purchase Online

1) Gliricidia sepium Seed (गिरिपुष्प का चारा)

Gliricidia sepium जिसे गिरिपुष्प हिंदी में कहा जाता है ये एक Legume यानी फलीदार हरे चारे का पेड़ है । Gliricidia sepium (गिरिपुष्प) बहुउद्देश्यीय वृक्ष है, ये एक मध्यम आकार का पेड़ जो 10-12 मीटर तक बढ़ता है, इस पेड़ की पत्तियो की शाखाएं 30 सेमी तक लंबी हो सकती हैं; और पत्ती की लंबाई लगभग 2-7 सेमी लंबी होती है और चौड़ाई 1-3 सेमी होती है।

Glisiridia Sepium (गिरिपुष्प) के बीज

www.goatfarming.com

Gliricidia sepium (गिरिपुष्प) पेड़ का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जिसमें चारा, खेतो या फ़ार्मो को बाड़, जलाऊ लकड़ी, हरी खाद, अंतर-फसल और इस पेड़ का इस्तेमाल चूहे भगाने के लिए भी किया जाता है।
Gliricidia sepium (गिरिपुष्प) के पत्तो में 20-22 , 3% क्रूड प्रोटीन, फाइबर 19. 7% होता है जो मवेशी, भेड़ और बकरियों के लिए पौष्टिक है, लेकिन घोड़ो के लिए TOXIC यानी जहरीला होता है। बीज और कटाई दोनों का उपयोग करके फसल की खेती की जा सकती है।Gliricidia sepium के बीज दर 700-900 ग्राम / एकड़ है। यानी एक एकड़ के लिए लगभग 1 kg बीजो की आवश्यकता होती है। Gliricidia sepium के बीज खेत मे बोएने के बाद पहली कटाई 8 महीने बाद और बाद में 90-100 दिनों के अंतराल पर की जाती है। दो पेड़ो ले बीच का अंतर 5 x 5 मीटर के लिए जगह रखें। हरे चारे की उपज 6-7 टन / हेक्टेयर है। Gliricidia sepium की बुवाई बरसात के मौसम के दौरान करनी चाहिए, जब मिट्टी का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो। Gliricidia sepium के बीजो को बोअने के पहले रात भर सामान्य पानी मे भिगाके रखना होता हैैं और फिर अगली सुबह बोते हैं।

Gliricidia sepium के 100 ग्राम बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दिगयीं लिंक का इस्तेमाल करे।
👇👇


 2) Agathi/Sesbania/Gaach-munga Fodder Seeds.

अगाथी (सेसनबानिया ग्रेनिफ्लोरा) एक बहुत ही स्वादिष्ट, फलिवाला पेड़ है और ज्यादातर बकरियां, गाय, मुर्गियाँ और भेड़ें चारे द्वारा पसंद की जाता हैं।  अगाथी एक ऐसा चारे के पेड़ है जो खेत या फार्म की बाउंड्री या बाड़ के रूप में भी लगाया जा सकता है, बंजर भूमि में भी इस पौधे की अच्छी पैदावार की जासकती है, बाड़ या बाउंड्री में लगाने के लिए दो पेड़ो के बीच का अंतर लगभग 6x6 / 7x7 रखना चाहिए और खेत के अंदर इस चारे की फसल लेने के लिए दो पेड़ो के बीच का अंतर 2. 5x2.5 फीट रखना चाहिए ।

www.goatfarming.ooo

Aagathi Ka Ped

agaathi चारे में प्रोटीन लगभग 25% है। agaathi हरे चारे की फसल यह किसी भी मिट्टी में जहाँ जमीन से जल निकासी होती है वहाँ ले सकते है। है। एक एकड़ में agaathi की फसल के लिए लगभग 5 से 6 kg के आसपास agaathi के बीज का इस्तेमाल करना चाहिए। agaathi की पहली कटाई 8 महीने बाद और बादमे 40 से 60 दिनों के अंतराल पर कटाई करनी चाहिए, agaathi पेड़ का जीवनकाल लगभग 20 वर्ष है।
Agaathi का हरा चारा जानवरों को प्रत्यक्ष नहीं दिया जाता है, इसे दूसरे सूखे घास में मिलाकर देना चाहिए। agaathi के बीज को पहले एक नर्सरी के पन्नी में 30 से 40 दिन बोए बादमे तयार पौधे को खेत मे बाएं जाता है।

Agathi/Sesbania/Gaach-munga Fodder Seeds. के 100 ग्राम बीज ऑनलाइन खरीदने के लिए नीचे दिगयीं लिंक का इस्तेमाल करे।

👇👇





Goat Fodder Seeds Purchase Online

बकरी पालको को सिर्फ लिंक को क्लिक  करके आर्डर करना है साथही पेमेंट आप कैश ऑन डिलिव्हरी भी कर सकते है। भारत मे सभी जगह ये सीड्स आपको ऑनलाइन उपलब्ध होगी।



नोट:-
सीड्स की क्वालिटी और उत्पादकता इसकी जम्मेदारी www.goatfarming.ooo ये वेबसाइट नही लेती किसान या खरीददार खुद जिम्मेदार होंगे।


DisclosureSome blog posts and web pages within this site contain affiliate links, which means I may earn a small commission if you click the link then purchase a product or service from the third party website.


    Goat Fodder Seeds Purchase Online Goat Fodder Seeds Purchase Online Reviewed by Nitesh S Khandare on January 16, 2019 Rating: 5

    No comments:

    Note: Only a member of this blog may post a comment.

    Powered by Blogger.