Information About Goat Feed (Hindi) बकरियों को क्या खिलाना चाहिए ।


Information About Goat Feed (Hindi) 
बकरियों को क्या खिलाना चाहिए ।

नमस्कार दोस्तो Goatfarming.ooo वेबसाइट में आपका स्वागत है। बकरी पालन व्यवसाय इतनी तेजीसे बढ़ रहा है। जिसका कारण ये है कि इस व्यवसाय में कम लागत में हम अधिक मुनाफा कमा सकते है। जिन बकरीपालक भाइयो ने बकरी पालन व्यवसाय अभी अभी शुरू किया है या वे जो शुरू करना चाहते है वे सब लोग बकरियो क्या खिलाना चाहिये Information About Goat Feed इस समस्या से त्रस्त होते है क्योंकि व्हाट्स एप्प यूट्यूब और अन्य सोशल नेटवर्क की मदत से वे काफी सारी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते है। मगर कई बार गलत जानकारी के कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है।
आज इस पोस्ट में मैं आपको बकरी को क्या खिलाना चाहिए ये संक्षेप में बताने वाला हूं आजकी पोस्ट एक Information About Goat Feed Guide की तरह आपके काम आसकती है।
www.goatfarming.ooo

Questions and Answer About Goat Feed 

मेरे यूट्यूब चैनल पर कुछ बकरीपालक बकरी को क्या खिलाना चहिये इस सबंध में कई सवाल करते है आज इस पोस्ट मे मैं आपको कुछ चुनींदा सवाल और उनके जवाब बताने वाला हूं ।

प्रश्न क्रमांक 1. क्या हम बकरियो को बांबू (Bamboo) की पत्तियां खिला सकते है? Can we use Bamboo as Goat Feed?


जी हां, हम बकरियो को बांबू की पत्तियां खिला सकते है। बांबू की पत्तियां खिलाने के पहले कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है।
@ बकरी को कोई भी नया Goat Feed शुरू करने के पहले उस चारे की कम कम मात्रा देना चाहिए। ऐसा करने से बकरियो के आँतड़ियों मे स्थित माइक्रोब्स इस नए चारे आदि हो सके। अगर हम बकरी को नया चारा अचानक ज्यादा मात्रा में शुरू करते है तो बकरियो को Enterotoxemia बीमारी हो सकती है। इसलिए कोई भी नया Goat Feed शुरू करने से पहले कम कम मात्रा से शुरू करे।
@ बांबू की पत्तियों को अपने दूसरे चारे के साथ कम कम मात्रा मिलाकर शुरू करे। जिससे बकरियो को बांबू की पत्तियां पचाने में आसानी होंगी।
@ बांबू की पत्तियां दिन में दो बार देने से शुरू करे फिर धीरे धीरे मात्रा बढ़ाये।

ये भी जरूर पढ़ें ।


प्रश्न क्रमांक 2. हिट में आये बकरो को क्या खिलाना चाहिए ? What do I feed my male goat while in rut?


बकरे जब हिट में आते है तो उनके feed पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जब बकरे हिट में आते है तो अपना पूरा ध्यान बकरियो के साथ प्रजनन करने में लगाते है, इस दौरान वे खाना पीना लगभग बंद कर देते है। इस वजहसे उनके वजन में कमी आती है, और वे कमजोर हो जाते है। जब बकरिया हिट में आती है तो आपको आपके बकरो पर विशेष ध्यान देना चाहिए खासकर उनके Goat Feed पर। बकरिया हिट में आने के संकेत मिलते ही बकरो का फीड बढ़ाना चाहिए ताकि उनके एनर्जी और कैलिरी कि मात्रा बनी रहे। 
@एक सीधे से उपाय से आप बकरो में कैलरी का संतुलन बनाये रख सकते है। आप आपके बकरो को जोभी Goat Feed, खुराक या दाना देते है उसमे एक चम्मच जैतून का तेल (Olive Oil) मिला दे तो बकरो को सही मात्रा में कैलिरी मिलेगी और वे कमजोर नही होंगे। बकरा अगर वजन में भारी है तो आप एक चम्मच की जगह 2 से 3 चम्मच भी जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।





प्रश्न क्रमांक 3. बकरियो को गेहूं, चने या चावल का आटा खिलाना सही है? Can we feed rice flour or wheat flour to our goats?


बकरियो को किसी भी अनाज का आटा खिलाना काफी घातक हो सकता है। कारण आटा खिलाते समय बकरियो के नाक में आटे के कम जा सकते है जिसकारण उन्हें परेशानी हो सकती है। साथी जितने फायदेमंद गेंहू चने मकई और चावल है उतने असरदार इन अनाज के आटा नही होता। क्योकि आटा खाने से बकरियो के पेट मे ये आटे के गोले बनजाते है, और वे इसे आसानी से पचा नही सकती परिणामस्वरूप बकरियोका पेट फूलना, constipation यानी मल त्यागने में परेशानी साथ ही कभी कभीं लूज मोशन भी हो सकते है।
अनाज के आटे में वो विटामिन और जीवनसत्व नही होते जो अनाज में होते है। इसलिये बकरियो को अनाज आटे के रूप में न देकर अनाज को थोड़ा मोटा मोटा पीसकर देना चाहिए।

प्रश्न क्रमांक 4. क्या बकरीयो को मकई (Corn)  खिलाना चाहिए ?Can We Feed Corn to goats?

जी हां बकरियो को मकई हम Goat Feed के रूप में दे सकते है। मगर ध्यान रहे मकई सिर्फ Goat Feed का 10 वा हिस्सा होना चाहिए। ज्यादा मात्रा में मकई खिलाना बकरियो के लिए जहर साबित हो सकता है।
क्योकि मकई की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने के लिए मकई पर कई तरह के कीटक नाशक और उर्वरक का इस्तेमाल किया जाता है जिसकारण सिर्फ मकई  बकरियो को खिलाना हानिकारक हो सकता है। मकई खिलाने के लिए आप मकई को दूसरे चारे के साथ कम मात्रा में उपयोग में ला सकते हैं।
दूसरा उपाय ये है कि आप खुद मकई की फसल ले नाकि मकई मार्किट से खरीदे। आपने खुद उगाई मकई आप बकरी को दे सकते है।

प्रश्न क्रमांक 5. बकरियो का पेट भर गया ये कैसे समझे ?How to know if I am feeding my goats enough Feed?

बकरियो को आप जो भी खिला रहे है उसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए और बकरियो का पेट भर गया कि नही ये जानने के लिए एक सीधा सा उपाय है।
@पहले जो आपने बकरी को खाने के लिए परोसा उस चारे की मात्रा देखे । यदि बकरी ने पहला चारा पूरा खत्म कर दिया है तो समझ लीजिये की बकरी का पेट अभी भरा नही हैं क्योंकि बकरिया काफी चुझि किस्म के जानवर होते है उन्हें भूख लगने पर वे उनके सामने रखे सभी चारे की साफ कर देंगी। और उसका पेट भर हुवा है या उसे भूख कम है तो वे सिर्फ चुन चुनकर पत्तियां खाएगी।

प्रश्न क्रमांक 6. बकरिया चारा काफी वेस्ट करती है? Why goats waste so much hay. What can I do with it?

बकरिया काफी चुझि किस्म के जानवर होते है, वे सिर्फ उनकी पसन्द का चारा खाना पसंद करते है, अगर आपने बकरियो के सामने काफी चारा डाला है, तो वे सिर्फ उन्हें जो हिस्सा पसंद है वेही खायेगी। Goat Feed अगर खराब है, उससे दुर्गंध आ रही है, चारे पर धूल या मिट्टी लगी हुई हैं तो बकरिया ऐसा Goat Feed खाना पसंद नही करती, चाहे आप ऐसे चारे को ऊपर रखकर अच्छे चारे को निचे बाकी तरफ रखे बकरिया ऊपर का खराब चारा या उन्हें जो पसंद नही वो Goat Feed दूर करके अच्छा Goat Feed ही खायेंगी।
इसलिए बकरियो को Goat Feed देते समय बकरियो को चारा स्वच्छ और साफ करके देना चाहिए। इससे वे पूरा Goat Feed खायेगी और चारे के नुकसान नही होगा।

प्रश्न क्रमांक 7.  गाभिन और दुधारू बकरियो को  रिजका चारा (अल्फा अल्फा चारा) देना सही है?

रिजका (अल्फा अल्फा ) चारेमें  खनिज प्रोटीन और विटामिन काफी मात्रा में होते है। इस चारे को "चारो का बाप " कहा गया है। ये चारा अगर हम उचित मात्रा में गाभिन या दूध देती बकरियो को दे तो हमे काफी अच्छे रिजल्ट मिलसकते है। लेकिन ध्यान रहे गाभिन बकरी को कोई भी नया चारा शुरू करना खरतनाक हो सकता है क्योंकि नया चारा गाभिन बक़रीबको पचाने में कठिनाई हो सकती है ऐसे में उसे पॉइज़निंग हो सकती हैं। मगर अगर आप बकरियो को पहले से अल्फा अल्फा चारा खिला रहे हो तो कोई दिक्कत नही आप गाभिन बकरी को भी दे सकते है।
लेकिन अगर अल्फा अल्फा चारा साफ हरा नही है थोड़ा सा पीलापन दिख रहा है तो थोड़ा सजग रहना जरूरी है क्योंकि मोल्ड आये पीले पड़े अल्फा अल्फा चारा बकरियो को या किसी भी पशुको खिलाया गया तो उसे स्वास्थ सम्बंधी समस्या और प्रजनन की समस्या हो सकती है। इसलिए अल्फा अल्फा चारा साफ और ताजा होना चाहिए।


प्रश्न क्रमांक 8. बकरियो को सिर्फ अनाज देकर पाला जाता सकता है क्या ?

ये सवाल काफी लोग पूछते है खासकर जो शहरों में रहते है जिनके पास खेती या चारा उगाने के लिए ज़मीन नही है। तो दोस्तो बकरियोका कुदरतन खाना पेड़ पौधे है अनाज हम उसे एक्स्ट्रा feed के नुसार खिला रहे है। बकरियो को उचित मात्रा में हरा चारे की जरूरत होती है। अनाज हम सिर्फ एक Extra Feed की तौरपर दे सकते है।



Information About Goat Feed (Hindi) बकरियों को क्या खिलाना चाहिए । Information About Goat Feed (Hindi) बकरियों को क्या खिलाना चाहिए । Reviewed by Nitesh S Khandare on December 15, 2018 Rating: 5

No comments:

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.