Homemade Milk Replacer For Goat Kids (Hindi)


Homemade Milk Replacer For Goat Kids (Hindi)

नमस्कार दोस्तो,
बकरीपालन व्यवसाय में बकरियो से मिलनेवाले बच्चो का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योकि नवजात बच्चो की रोग प्रतिकार शक्ति काफी कमजोर होती है, जिसकारण वे किसी भी बीमारी के आसान शिकार हो सकते है, Goat Farming व्यवसाय में कई बार हम देखते है कि बकरियो को बच्चे देनेके बाद दूध की कमी चलती है। जिसकारण बच्चे कमजोर होते है ऐसे में बच्चो की मृत्युदर भी बढ़ जाती है। आज इस पोस्ट में हम बकरियो के बच्चो के लिए Milk Replacer के बारे में जानकारी हासील करेंगे।
www.goatfarming.ooo

What is Milk Replacer

दोस्तो, पहले जानते है कि, Milk Replacer यानी होता क्या है। Goat Farming व्यवसाय में अगर बकरी ने बच्चे दिए है और उस बकरी को दूध काफी कम है, या कोई बकरी बच्चा देने के बाद मर गयी , या कईबार ऐसा होता हैं, की बकरी ब्याने के बाद बच्चोको पास नही आने देती ऐसा आमतौर पर जो बकरी पहली बार ब्याई है या कम उम्र में बच्चे दे रही है तब होता है। ऐसे में कुत्रिम पद्धतिसे Milk Replacer बनाया जाता है। जो बकरियोके बच्चो को पिलाया जाता है।

Importance of Goat Milk Replacer of Goat Kid

बकरी के बच्चो को अगर उचित मात्रा में दूध नही मिला तो बच्चे कमजोर होते है और उनकी मृत्युभी होसकती है।  ऐसे में आपके पास दो ऑप्शन होते है।

1) किसी अन्य बकरी का दूध उन बच्चो को पिलाना।
2) Milk Replacer का इस्तेमाल करके कुत्रिम दूध बच्चो को पिलाना।

लेकिन पहले ऑप्शन में अगर आपके पास किसी दूसरी बकरी को दूध होतो कोइबात नही अगर ऐसा ना होतो आपके पास दूसरा ऑप्शन ही बचता है जो है कि Milk Replacer का इस्तेमाल करना। इसलिए Milk Replacer घरमे बनाते आना काफी महत्वपूर्ण होता है।

Ingredients Required for Milk Replacer

बकरी के बच्चो के लिए 1 लिटर Milk Replacer बनाने के लिए निम्लिखित चीजो को आवश्यकता होती है। 
1) गाय का या बकरी का दूध 1 लीटर (Cow or Goat Milk)

2) मूंगफली की खल (Groundnut Oil Cake) 250 ग्राम

3) हिमालयीन बत्तीसा (Himalayan Batisa)
1 चम्मच
www.goatfarming.ooo

4) हाय एफ सी आर पाउडर (High FCR Powder) 1चम्मच
www.goatfarming.ooo

5) मिल्क रिप्लेसर पाउडर (Milk Replacer Powder) 100 ग्राम
मिल्क रिप्लेसर पावडर आप आपके नजदीकी वेटनरी मेडिकल यानी जहाँ जानवरो के लिए दवाइया मिलती है वहाँ से खरीद सकते है। अगर मिल्क रिप्लेसर पावडर नही भी मिला तो बिना इस पावडर के भी आप ये फार्मूला बना सकते हो।

6) मल्टीस्टार लिक्विड (Multistar Liquid) 30 ml.
www.goatfarming.ooo

ये सारी चीजें हमे Goat Milk Replacer के लिए चाहिए.

How to Make Goat Milk Replacer for Goat Kid.

आइये अब जानते है कि 1 लीटर Goat Milk Replacer किस तरह बनाया जाता है। सबसे पहले एक बर्तन में बकरी या गाय के दूध को लेना है। अगर आपके पास बकरी का दूध नही है तो आप गाय का दूध भी इस्तेमाल कर सकते हों। लेकिन गाय के दूध में आधी मात्रा में साफ पानी मिक्स करना है, क्योकि अगर हम गाय का दूध बिना पानी के इस्तेमाल करेंगे तो बक्रीनके बच्चो को वो दूध पचाने में मुश्किल हो सकती है। और डायरिया या लूज मोशन हो सकता है। तो सबसे पहले दूध एक साफ बर्तन में लेना है उसके बाद मूंगफली की खल जो हमने 260 ग्राम ली है उसे आधे घंटे के लिए भिगाके रखना है। ताकि वे भीगकर नरम हो।
अब एक बर्तन में,
1 चम्मच हिमालयीन बत्तीसा, 
1 चम्मच हाय एफ सी आर पावडर, 
100 ग्राम मिल्क रिप्लेसर पाउडर
30 ml मल्टीस्टार विटामिन लिक्विड लेना है।
सबको अच्छे से मिक्स करना है।  बादमे उसमे भिगाकर नरम की गयीं मूंगफली की खल 250 ग्राम मिक्स करके तयार मिश्रन में 1 लीटर दूध को डालकर सब मिश्रण को एकजान करना है। 
ये आपका Goat Milk Replacer बनकर तयार हो गया है।

How to give Milk Replacer to Baby Goats.

बकरियो के बच्चो का पाचनतंत्र काफी नाजुक होता है। इसलिए उनके खानपान में विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है। वैसे ही कोई भी Milk Replacer बकरी के बच्चो को देनेसे पहले एक नियमित शेड्यूल बनाना चाहिए । दिन में सिर्फ 3 बार बकरी के बच्चो को दूध पिलाना चाहिए। वो भी उनके उम्र और वजन के अनुसार । एक सीधा सा नियम याद रखे बच्चो को उतना ही दूध पिलाये जितनी उसकी भूख हो, आप शुरुवात 350 ml एकबार इसतरह से दिन में 3 बार पिला सकते हों। धीरे धीरे दूध की मात्रा बढाना चाहिए।
दूध पिलांने के लिए आप मेडिकल में जो इंसान के बच्चो को दूध पिलाने के लिए बोतल और निप्पल इस्तमाल करते है उसे इस्तमाल करना चाहिए।


Homemade Milk Replacer For Goat Kids (Hindi) Homemade Milk Replacer For Goat Kids (Hindi) Reviewed by Nitesh S Khandare on December 27, 2018 Rating: 5

1 comment:

  1. Hello sir, do we have any commercial goat milk replacer available in india?

    ReplyDelete

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.